11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सांसद विजय वसंत का 1.50 लाख रुपए का पेन गुमा, पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

कन्याकुमारी से कांग्रेसी सांसद विजय वसंत का 1.50 लाख रुपए का पेन गुम हो गया है। उन्होंने बताया कि उनको यह पेन दिवंगत पिता एच वसंत कुमार से विरासत के रूप में मिला था, जिन्होंने अपनी मृत्यु तक संसद में कन्याकुमारी का प्रतिनिधित्व किया।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jul 06, 2022

congress-mp-vijay-vasanth-lost-his-pen-worth-rs-1-50-lakh-lodged-a-complaint-at-the-police-station_1.jpg

Congress MP Vijay Vasanth lost his pen worth Rs 1.50 lakh, lodged a complaint at the police station

अभिनेता से राजनेता बने विजयकुमार उर्फ विजय वसंत का पेन चेन्नई के एक होटल में गुम हो गया है। इसके लिए उन्होंने गिंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कन्याकुमारी से सांसद विजय वसंत ने बताया कि वह विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के संवाद कार्यक्रम में चेन्नई के एक होटल में गए थे, जहां उनका पेन खो गया है। सांसद विजय वसंत ने बताया कि यह पेन उनके लिए खास है। इसलिए इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

सांसद विजय वसंत ने बताया कि इस पेन का इस्तेमाल अप्पा (वसंत कुमार) करते थे। उनके निधन के बाद से यह पेन मेरे पास था। उन्होंने कहा कि जब कार्यक्रम के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मेरे पेन गुप हो गया है तो मैने खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने होटल के अधिकारियों के साथ इस बारे में बताया और उनसे सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कहा कि वे शिकायत करने के बाद ही ऐसा कर सकते हैं।


पिता को किया याद

विजय वसंत ने कहा कि इस कार्यक्रम में केवल कांग्रेस और गठबंधन पार्टी के सदस्य थे, इसलिए बाहरी लोगों के आने की कोई संभावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि शायद जब भीड़ थी तो पेन गिर गया होगा। विजय वसंत अपने पिता को याद करते हुए बताया कि लगभग चार साल पहले जब वे पेन खरीदने गए थे तो वह झिझक रहे थे कि एक कलम के लिए इतना खर्च क्यों किया जाए। उन्होंने कहा कि हमने जोर दिया और वो ले लिए। उन्होंने उस पेन का इस्तेमाल मरने से पहले तक किया।


पुलिस जल्द ही पेन कर लेगी बरामद

सांसद विजय वसंत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस जल्द ही पेन बरामद कर लेगी। कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि मैंने पेन चोरी होने का दावा करते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जो सच नहीं है। मैंने गुमशुदगी की ही शिकायत की थी। मैं उम्मीद करता हूं कि कलम जल्द ही मेरे पास वापस आ जाएगा।