8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले – क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?

Mallikarjun Kharge strong reaction on JP Nadda statement कांग्रेस और राहुल गांधी पर शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?

2 min read
Google source verification
mallikarjun_kharge.jpg

जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले - क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज शुक्रवार को पांचवां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान के लिए संसद में माफी मांगने के लिए अड़ी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, भाजपा चाहती है कि राहुल गांधी माफी मांगे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कड़ा जवाब देते हुए उन्हें और भाजपा पार्टी को आईना दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। अगर राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका मिला तो वो सारी बातें जरूर बताएंगे इसलिए वो डर रहे हैं। वे उन्हें सदन में क्यों बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं? वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरों को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। खरगे ने सवाल किया, क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?।

पहले मोदी जी माफी मांगें

कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का बन गए परमानेंट हिस्सा - जेपी नड्डा

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए आरोप लगाया कि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी अब देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई है। जनता के बार-बार नकारने के बाद अब राहुल गांधी इस देश विरोधी टूलकिट का परमानेंट हिस्सा बन गए हैं। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, जी-20 की बैठक भारत मे हो रही है, वहीं राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश, देश की जनता, सदन और पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार का अपमान करते हैं।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी पर जेपी नड्डा के तीखे शब्द बाणों की बौछार, बोले - देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई है कांग्रेस पार्टी