5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress: कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सचिन पायलट को पंजाब की कमान, भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

Congress News: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 राज्यों के प्रभारी बदले हैं। सचिन पायलट को पंजाब और भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी मिली। सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 05, 2026

congress

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (फोटो - IANS)

Congress Organization Reshuffle: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 राज्यों के महासचिव प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई है।कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी के इस बदलाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

किस नेता को किस राज्य की जिम्मेदारी?

कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव के तहत भूपेश बघेल को AICC महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। उन्हें गुजरात के साथ कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इस तरह कांग्रेस ने असम, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के संगठनात्मक प्रभार में बदलाव किया है।

सुरजेवाला के पास अब गुजरात के साथ कर्नाटक भी

रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात के प्रभारी की जिम्मेदारी देने के साथ कांग्रेस ने उन्हें कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। यानी अब वह दोनों राज्यों में पार्टी संगठन से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर की जगह नई नियुक्तियां

कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की भी सराहना की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। पार्टी के इस फेरबदल के जरिए अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।

मुकुल वासनिक की जिम्मेदारी बरकरार

कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को AICC महासचिव के पद पर बरकरार रखा है। पार्टी की ओर से जारी आदेश पर संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस के इस संगठनात्मक बदलाव के बाद अब नए प्रभारी संबंधित राज्यों में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।