28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SpiceJet ने सामान मिलने में देरी व विमान में न बैठने देने पर कपल को 62,000 रुपए दिए, आयोग का आदेश

SpiceJet pays compensation: स्पाइसजेट ने दो यात्रियों को विमान में न बैठने देने और उनका सामान देर से देने पर बतौर मुआवजा उन्हें 62,000 रुपए दिए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

MI Zahir

•

Jun 28, 2026

SpiceJet Airways Pays Rupees News

स्पाइसजेट एयरवेज। ( फाइल फोटो: पत्रिका )

SpiceJet Pays 62000 Rupees Couple: सऊदी अरब के मक्का मदीना से हज कर भारत के श्रीनगर लौट रहे एक जोड़े को वैलिड बोर्डिंग पास होने के बावजूद फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। इस पर कंज्यूमर कमीशन की चेयरपर्सन डॉ. फराह डिबा और सदस्य शबनम मानस्की की बेंच ने याचिकाकर्ता गुलाम नबी फाफू की अपील पर सुनवाई करते हुए स्पाइसजेट को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए मुआवजा देने का आदेश दिया। कमीशन ने यात्रियों को हुई परेशानी और आर्थिक नुकसान के लिए स्पाइसजेट को जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायतकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें टिकट की मूल कीमत के साथ-साथ मुआवजा देने का आदेश दिया। अब स्पाइसजेट ने सेवा में कमी मानते हुए कपल को 62,000 दिए हैं। रात भर हवाई अड्डे पर फंसे इन हज यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था।

'10,078 रुपए टिकट का पैसा वापस करे, 52,000 रुपए मुआवजा दे'

खबरों के मुताबिक, श्रीनगर के एक कंज्यूमर कमीशन ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि वह न केवल 10,078 रुपए के टिकट का पैसा वापस करे और 52,000 रुपए का मुआवजा दे, क्योंकि उस जोड़े को दिल्ली एयरपोर्ट पर रात बिताने और अगली सुबह श्रीनगर के लिए दूसरा टिकट बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

याचिकाकर्ता यात्रियों को अधिक किराये पर नये टिकट लेने पड़े

खबरों के मुताबिक, कमीशन की बेंच ने पाया कि याचिकाकर्ता यात्रियों को अगली सुबह इंडिगो की फ़्लाइट के लिए 13,450 रुपये से अधिक किराये पर नये टिकट खरीदने पड़े थे। कमीशन ने कहा, स्पाइसजेट न केवल सेवा में कमी के लिए, बल्कि शिकायतकर्ता के प्रति अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए भी जिम्मेदार है।

एयरपोर्ट पर रात बिताने के लिए मजबूर हुए

रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके स्थान पर अपने 'पसंदीदा व्यक्तियों' को उड़ान में जगह दी गई और एयरलाइन ने उनके बोर्डिंग पास रद्द कर दिए। शिकायत के अनुसार, उनका चेक-इन किया हुआ सामान कई घंटों बाद लौटाया गया, तब तक श्रीनगर के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं थी। इसके परिणामस्वरूप, कपल को दिल्ली एयरपोर्ट पर रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे उन्हें काफी असुविधा और मानसिक पीड़ा हुई। अगली सुबह, उन्होंने इंडिगो का विमान बुक करने के लिए बहुत ज्यादा किराया दिया, जिससे अतिरिक्त खर्च हुआ।