देश के जिन 11 राज्यों ने कोरोना मामलों को लेकर चिंता बढ़ाई है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल सबसे आगे हैं। इन राज्यों में 3 लाख से ज्यादा सक्रिय केस हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में 1-2 लाख सक्रिय मामले हैं। देश में 551 जिलों में केस पॉजिटिविटी 5 फीसदी से ज्यादा है।