डीसीजीआई की ओर से निर्धारित शर्तों के तहत, ये दोनों वैक्सीन दुकानों पर नहीं मिलेगी। बल्कि इन्हें प्राइवेट अस्पताल और क्लिनिक ही खरीद सकेंगे और वहीं ये लगाई जाएंगी। इसके अलावा एमर्जेंसी यूज ऑथराइजेशन में 15 दिन में सेफ्टी डाटा डीसीजीआई को देना होता है। लेकिन अब कंडीशनल मार्केट अप्रूअव में 6 महीने या ज्यादा वक्त में डाटा नियामक को सबमिट करना होगा। इसके अलावा कोविन CoWin पर इसकी जानकारी भी देनी होगी।