Coronavirus Update: देश में बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ भारत में एक्टिव केस की संख्या वर्तमान में 1,64,522 हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो अभी देश में रिकवरी रेट 98.42% है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 31,377 पर पहुंच गई है। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अब कोरोना की तीसरी लहर जा चुकी है। देश में अब तक कुल 4,21,89,887 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।