
Coronavirus
देशभर में महामारी कोरोना वायरस के मामलों में आ रही गिरावट हर किसी के लिए एक राहत भरी खबर है। माना जा रहा है कि महामारी की गिरावट और इसके खात्मे की शुरुआत हो गई है। इसके बावजूद कोरोना से होने वाली मौतों का बढ़ता आंकड़ा लोगों और जानकारों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश ने सोमवार को 83,876 नए मामले दर्ज किए, जोकि कल की तुलना में 22% कम है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 895 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,02,874 हो गई है।
टेंशन दे रहा मौत का ये आंकड़ा
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 83 हजार 876 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, इस दौरान बीमारी से 895 लोगों की जान भी गई है। देश में भले ही कोरोना के रोजाना के मामलों में पहले के मुकाबले कमी देखने को मिली हो, लेकिन मरने वालों की संख्या ने केंद्र से लेकर राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी हैं। हालांकि बीते दो दिन के मुकाबले गुरुवार को मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है, जो थोड़ा राहत देने वाला है।
यह भी पढ़ें - कोरोना पाबंदियों में छूट के ऐलान के बाद दिल्ली समेत पांच राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल-कॉलेज
संक्रमण दर 7.35 फीसदी
ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय केसलोड 11,08,938 है। बीते एक दिन में सक्रिय मामलों में 1,16,073 की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,99,054 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,06,60,202 हो गई। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण की डेली पॉजिटिविटी रेट 7.35% है।
यह भी पढ़ें - Durg कोरोना का ग्राफ गिरता देख बेफिक्र हुए लोग
इन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले
देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज केरल में सामने आए है। 36,729 नए मामलों के साथ केरल शीर्ष पांच राज्यों में टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र में 9,666 मामले, कर्नाटक में 8,425 मामले, तमिलनाडु में 6,120 मामले और मध्य प्रदेश में 5,171 मामले हैं। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण की डेली पॉजिटिविटी रेट 7.35% है।
24 घंटों में दी 14.70 लाख डोज
भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 14,70,053 खुराकें दी हैं, जिससे प्रशासित खुराकों की कुल संख्या 1,69,63,80,755 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,56,363 नमूनों की जांच की गई।
देश का मिला नौवां टीका
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को बताया कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने देश में कोविड रोधी एकल खुराक वाले टीके स्पुतनिक लाइट के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे दी है। यह देश में नौवां टीका है।
Published on:
07 Feb 2022 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
