
Coronavirus In India Report 19963 Fresh Cases with 673 Death last 24 Hours
देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है। नए मामलों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से इनमें गिरावट जरूर दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि गिरते मामलों के कारण केंद्र और राज्य सरकारें चरणबद्ध तरीके से कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को हटाने में जुटी हैं। हालांकि इसके बाद भी लोगों को सर्तक और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के हालातों की बात करें तो नए 20 हजार से कम आए हैं। जो राहत देने वाला है। लेकिन कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रखी है।
कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला अब जारी है। देश में रविवार को महज 19,968 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जबकि 48,847 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जो मरीजों की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - कोरोना ने फिर पसारे पैर, बीते 24 घंटे में नए मामलों के साथ मौत के आंकड़े में भी हुआ इजाफा
मौत के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता
कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में मौत के आंकड़े डराने वाले हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में 673 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि इस संक्रमण से अब तक कुल 5,11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना के एक्टिव केस 2,24,187 हैं, जबकि अब देश में पॉजिटिविटी रेट 1.68% रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4 करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
175 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक लगी
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए देशभर में वैक्सीनेशन की रफ्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। अब तक कुल 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 वैक्सीन लग चुकी हैं।
WHO ने दी चेतावनी
देशभर में भले ही कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है, लेकिन अब भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर खतरा बताया है। कोरोना की चाल कम होने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है कि भले ही संक्रमण का प्रसार कम हो गया है, लेकिन बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
WHO के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) के मुताबिक परिस्थितियां वायरस के और भी ज़्यादा संक्रामक और खतरनाक वैरिएंट के लिए आदर्श हों, लेकिन कोरोनो वायरस महामारी तब खत्म होगी, जब हम इसे खत्म करना चाहेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को सिर्फ महामारी को खत्म करने पर ही फोकस करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - कोरोना के मामलों में फिर हुई बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में हुई 11 फीसदी नए केस बढ़े, जानिए क्या रहा मौत का आंकड़ा
Published on:
20 Feb 2022 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
