25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Update : भारत में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज, अब सिर्फ 2,706 एक्टिव केस

Coronavirus Update केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे।

1 minute read
Google source verification
coronavirus_update.jpg

भारत में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज, सिर्फ 2,706 एक्टिव केस

दुनिया में कोरोनावायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। चीन, जापान सब परेशान है। बताया जा रहा है कि, भारत के गुजरात राज्य में कोरोनावायरस के खतरनाक सब-वैरिएंट XBB.1.5 का पहला केस भी मिल गया है। केंद्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और उसके अफसरान सब कोरोनावायरस को काबू करने के लिए नई योजनाएं बना रहे हैं। बावजूद इसके भारत में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए कहाकि, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे।

एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है। वर्तमान में वीकली पॉजिटिव रेट 0.15 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिव रेट 0.17 प्रतिशत है।

देश में कोरोनावायरस रिकवरी रेट 98.80 फीसद हुआ

बीते 24 घंटे में, कोरोनावायरस से पीड़ित 1,209 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,45,238 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया है।

कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज करीब 220.10 करोड़ हुआ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इसी अवधि में, देशभर में कुल 1,57,671 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 91.09 करोड़ से अधिक हो गई। पिछले 24 घंटों में दिए गए 64,239 वैक्सीन के साथ, भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज रविवार सुबह तक 220.10 करोड़ से अधिक हो गया।

यह भी पढ़े - भारत में 243 नए कोरोनावायरस केस मिले, अब तक करीब 220.09 करोड़ का हुआ टीकाकरण

यह भी पढ़े - देश में कम हो रहे हैं कोरोनावायरस केस, बीते 24 घंटे में सिर्फ 157 नए केस मिले, एक्टिव केस भी घटे