17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Update : कोरोना फिर लौटा, तमिलनाडु में इस वर्ष कोविड से पहली मौत

Coronavirus Update कोरोनावायरस एक बार फिर करवट बदल रहा है। कोरोना फिर लौटा। तमिलनाडु में नवंबर 2022 के बाद कोरोनावायरस संक्रमण से 11 मार्च को पहली मौत हुई।

2 min read
Google source verification
coronavirus_update.jpg

कोरोना फिर लौटा, तमिलनाडु में इस वर्ष कोविड से पहली मौत

कोरोनावायरस के केसों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। Covid 19 के बढ़ते केस आपको अलर्ट कर रहे हैं। तमिलनाडु में 11 मार्च को तिरुचि में कोविड-19 के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तमिलनाडु में नवंबर 2022 के बाद 11 मार्च को तिरुचि में पहली बार कोविड-19 से मौत दर्ज की गई। कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति (27 वर्ष) की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक तिरुचि के मूल निवासी थे और बेंगलुरु में कार्यरत थे। तीन दिन पहले गोवा से अपने मूल स्थान पर पहुंचने के बाद तिरुचि में भर्ती कराया गया था। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक डॉ. ए. सुब्रमणि ने बताया कि, वह तीन दिन पहले गोवा से तिरुचि पहुंचे थे और बीमार पड़ने के बाद उन्हें तिरुचि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजा

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक डॉ. ए. सुब्रमणि ने बताया कि, उस आदमी में कोई कॉमरेडिटी नहीं दिखी और हमें यह संदिग्ध लगा। मृतक से एकत्र किए गए नमूनों को राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है और परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है। मृतक के परिवार के सदस्यों को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने खुद को अलग करने के लिए निर्देशित किया है।

अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 779 लोगों की मौत

देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामलों ने गति पकड़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 10 March 2023 जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 440 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन व्यक्ति की मौत की खबर है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3294 हो गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 512 हो गई है। देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 779 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

देश में 10 मार्च 2023 तक कोरोना की स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस - 3 हजार 177
अबतक कुल संक्रमित - 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 512
अबतक कुल डिस्चार्ज - 4 करोड़ 41 लाख 55 हजार 439
अबतक कुल मौतें - 5 लाख 30 हजार 779

यह भी पढ़े - DCW सुप्रीमो स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा, बचपन में पापा ने किया मेरा यौन शोषण