15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में 1805 नए कोरोनावायरस केस मिले, राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों संग आज बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव

Coronavirus Updates बीते 24 घंटे में देश में 1805 नए कोरोनावायरस केस मिलने के बाद हलचल मच गई है। कोरोनावायरस एक बार फिर से सुरसा की तरह अपना मुंह फैला रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज सोमवार शाम को कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगे।

2 min read
Google source verification
coronavirus_updates.jpg

देश में 1805 नए कोरोनावायरस केस मिले, राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों संग आज बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव

Coronavirus Updates देश में कोरोनावायरस एक बार फिर से सुरसा की तरह अपना मुंह फैला रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 1805 नए कोरोनावायरस केस मिलने के बाद हलचल मच गई है। इस नए आंकड़ों की वजह से देश में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 10,300 के पास पहुंच गई है। केंद्र सरकार अलर्ट मोड़ में आ गई है। कोविड-19 पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज सोमवार शाम को कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगे। और इसमें कोरोनावायरस को रोकने के लिए गाइडलाइन जारी करेंगे। इसके साथ ही मॉक ड्रिल की स्ट्रैटेजी तैयार की जाएगी। पूरे देश 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल के तहत अस्पतालों, दवाओं के स्टॉक, ऑक्सीजन, इमर्जेंसी की स्थिति में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। आम जनता को अब सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोनावायरस की गाइडलाइन का प्रयोग करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव आज शाम करेंगे बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1805 नए मामले मिले हैं। जो पिछले 149 दिनों में सबसे अधिक हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम को कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगे।

10-11 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल

देश में 10-11 अप्रैल को एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है। जिसमें सभी जिलों से स्वास्थ्य केंद्रों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.19 प्रतिशत

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.19 प्रतिशत जबकि वीकल पॉजिटिविटी रेट 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि, सक्रिय मामले बढ़कर 10,300 हो गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सक्रिय मामलों की संख्या 9,433 बताई थी।

कोविड-19 से छह की मृत्यु

छह लोगों की मौतों के बाद अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 24 घंटे की अवधि में एक-एक जबकि केरल में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

रविवार को कोरोना के 1890 मामले

रविवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए । स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को कोरोना के 1890 मामले दर्ज किए गएए जो पिछले 149 दिनों में सबसे अधिक है।

टेस्टिंग की प्रक्रिया हुई हो तेज

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवायजरी में कहा गया कि, बीते कुछ हफ्तों में कुछ राज्यों में कोरोना की टेस्टिंग में गिरावट देखी गई। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़े - देश में बढ़ रहे हैं कोरोनावायरस केस, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1590 नए मामले मिले