कोरोनावायरस से हुई छह मौते भी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,590 नए मामले सामने आए और छह मौतें हुईं। ताजा मौतों के साथ, वायरस के कारण देश में मरने वालों की संख्या 5,30,824 तक पहुंच गई। छह मौतों में से तीन महाराष्ट्र से और एक-एक कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड से बताई गई हैं। भारत का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 8,601 हो गया है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 910 रोगियों के ठीक होने से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,62,832 हो गई है।