
Coronavirus Updates : कोरोनावायरस की रफ्तार में लगा ब्रेक, बीते 24 घंटे में मिले सिर्फ 6,660 नए COVID-19 केस
Coronavirus Updates in 25 April कोरोनावायरस संक्रमण की एक राहत भरी खबर है। देश में कोरोनावायरस केसों में भारी कमी आ रही है। जिस वजह से कोविड-19 के एक्टिव केस कम हो रहे हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के ठीक होने की गति तेज हो गई है। मंगलवार 25 अप्रैल को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जांच रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटें में कोरोनावायरस संक्रमण के 6,660 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। इस नए आंकड़ों के बाद अभी देश में कोरोना के 63,380 केस सक्रिय हैं। देश में कोरोनावायरस का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। कोरोनावायरस केस में कभी बढ़ोतरी तो कभी कमी देखी जा रही है। 24 अप्रैल को 7,178, 23 अप्रैल को 10,112 22 अप्रैल को 12,193, 21 अप्रैल को 11,692 केस, 20 अप्रैल को 12,591 केस और 19 अप्रैल 10,542 कोविड-19 केस पाए गए।
9,213 ने कोरोना महामारी से जीती जंग
25 अप्रैल को बीते 24 घंटे की जारी जांच रिपोर्ट में देश में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 9,213 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। अब तक 4,43,11078 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।
अब तक कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हुई
आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई है। सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई।
अब तक 220 करोड़ लगे कोविड-19 टीके
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
Updated on:
25 Apr 2023 10:57 am
Published on:
25 Apr 2023 10:56 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
