5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Updates : कोरोना केस में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 11,692 नए मामले दर्ज, देश में 66,170 सक्रिय मामले

Coronavirus Updates : लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते केसों की वजह से लोग सहम गए थे। देश में आज शुक्रवार 21 अप्रैल को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,692 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। अभी देश में कोरोना के 66,170 मामले सक्रिय हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Apr 2023, 11:15 AM IST

coronavirus.jpg

Coronavirus Updates : कोरोना केस में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 11,692 नए मामले दर्ज, देश में 66,170 सक्रिय मामले

Coronavirus Updates in 21 April देश में कोरोनावायरस संक्रमण की घटना लगातार बढ़ रही है। पर आज दो दिन बाद कोविड-19 के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार 21 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी जांच रिपोर्ट में आए नए आंकड़ों में बीते 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 11,692 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। अभी देश में कोरोनावायरस के कुल 66,170 मामले एक्टिव हैं। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। जिस वजह से देश में अब तक कोरोनावायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है। 20 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमण के 12,591 नए केस दर्ज किए गए थे। और 19 अप्रैल 10,542 नए कोविड-19 केस पाए गए। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी

कोरोना मामलों में कमी जरूर आई है, पर सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना के एक्टिव केस 66,170 हो गई है। 20 अप्रैल को सक्रिय मामलों की संख्या 65,286 थी। देश में अभी एक्टिव केस कुल मामलों का 0.15 फीसदी है।

यह भी पढ़ें - Coronavirus Updates : कोरोनावायरस का कहर, देश में बीते 24 घंटे में 12,591 नए COVID-19 केस दर्ज, 29 की मौत

24 घंटे में 28 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 28 लोगों की जान भी गई है। कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में सात महीने में सबसे ज्यादा मौतें (40) गुरुवार को हुई थीं।

रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज

कोरोनावायरस को मात देकर घर लौटने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,72,256 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

Uttar Pradesh Coronavirus Updates यूपी में पांच मौतें, महोबा में एक भी सक्रिय कोविड केस नहीं

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से पांच नई मौतें दर्ज की गई हैं। गाजियाबाद, जौनपुर, सुल्तानपुर, गाजीपुर और चंदौली से मौत की खबर है। इस साल यह पहली बार है कि राज्य में एक दिन में कोविड से इतनी मौतें हुई हैं। पिछली बार राज्य में 10 महीने पहले एक दिन में पांच या अधिक मौतें हुई थीं। इस बीच, राज्य में 840 नए कोविड मामले भी दर्ज किए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 4,478 पर पहुंच गई। वर्तमान में, राज्य में 74 जिलों में सक्रिय कोविड मामले हैं। महोबा इकलौता जिला है, जहां एक भी सक्रिय कोविड केस नहीं है।

यह भी पढ़ें - Coronavirus Updates : कोविड - 19 की रफ्तार से दहशत बढ़ी, 10,542 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 63 हजार के पार