
Coronavirus Updates : देश में बीते 24 घंटे में 12,193 नए COVID-19 केस मिल, 67,556 हुई कुल एक्टिव केस
Coronavirus Updates in 22 April देश में कोरोनावायरस बेकाबू होते जा रहे हैं। शनिवार 22 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 12,193 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। अभी देश में कोरोना के 67,556 मामले सक्रिय हैं। 21 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमण के 11,692 केस, 20 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमण के 12,591 केस और 19 अप्रैल 10,542 नए कोविड-19 केस पाए गए। देश में कोरोनावायरस का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन कोरोनावायरस केस में बढ़ोतरी देखी गई फिर शुक्रवार को सात फीसदी की कमी दर्ज की गई। आज फिर कोरोनावायरस के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई। देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर अपना इलाज करा रहे हैं।
कोरोनावायरस : शनिवार को 42 मौतें हुईं
शानिवार को आई बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट में देश में कोरोना मामले की कुल संख्या 4,48,81,877 करोड़ दर्ज की गई। शनिवार को 42 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गई है। सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं। कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,83,0216 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई।
देश में अब तक 220 करोड़ टीके लगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
Updated on:
22 Apr 2023, 10:59 AM IST
Published on:
22 Apr 2023, 10:53 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.