7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Updates : खुशखबर, देश में कोरोनावायरस केस में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में सोमवार को 3,641 नए कोविड-19 मामले दर्ज

Coronavirus Updates : खुशखबर तो सकती है। क्योंकि रविवार के मुकाबले आज सोमवार 03 अप्रैल को बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 3641 मिली। और सात लोगों की मृत्यु हुई। सरकार ने जनता को कोरोनावायरस गाइडलाइन का मुस्तैदी से पालन करने को कहा है।

2 min read
Google source verification
coronavirus_updates.jpg

Coronavirus Updates : खुशखबर, देश में कोरोनावायरस केस में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में सोमवार को 3,641 नए कोविड-19 मामले दर्ज

Coronavirus Updates : देश के लिए खुशखबर है। पर इसके बावजूद भी अलर्ट रहने की जरुरत है। कोरोनावायरस कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण फैल रहा है। सोमवार को बीते 24 घंटे के आए आंकड़ों के अनुसार, 3641 कोरोना वायरस के नए मामले मिले। यह नए आंकड़े रविवार के आए आंकड़ों से कम हैं। यानि की कोविड-19 रविवार की संख्या से आज की संख्या में मामूली गिरावट है। रविवार को 3824 कोविड.19 केस दर्ज किए गए थे। साथ पांच मरीजों ने दम तोड़ा था। पिछले 24 घंटे में सात कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में 3 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई वहीं दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। इस वक्त देश में एकिटव कोरोनावायरस मरीजों की कुल संख्या 20,219 है। रविवार को यह संख्या 18ए389 थी। कोरोनावायरस की तेजी को देखकर केंद्र सरकार और देश की राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। सभी को यह हिदायत दी गई है कि, जनता कोरोनावायरस गाइडलाइन को मुस्तैदी से पालन करे।

कोरोनावायरस 1,800 मरीज ठीक होकर घर लौटे

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान 3,641 मामले सामने आए, यह नए आंकड़ें रविवार के 3,824 के आंकड़ों की तुलना में मामूली गिरावट पर है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में कोरोना से 1,800 मरीज ठीक हुए। जिसके चलते महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में कुल 59,512 टेस्ट हुए

डेली पॉजिटिविटी रेट 6.12 प्रतिशत है वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 59,512 टेस्ट किए गए हैं। पिछले सप्ताह 18,450 नए मामलों के साथ वृद्धि देखी गई थी जो पिछले सप्ताह के 8,781 मामलों से काफी अधिक थी।

कुल 220.66 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, कुल 220.66 करोड़ कोरोनावायरस की वैक्सीन डोज ( 95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.86 करोड़ प्रिकॉशन डोज) राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में 686 डोज दी गई है। रविवार को देश में 3824 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो शनिवार के आंकड़ों से 27 प्रतिशत अधिक था।

केरल में 5636 और महाराष्ट्र में 3488 एक्टिव केस

केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोननावायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 683 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में एक दिन में 164 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में एक्टिव मामले की संख्या 5636 और महाराष्ट्र में 3488 है।

दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस से 26,530 लोगों ने अपनी जान गवांई

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 429 मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 16.09ः हो गया है। दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस से 26,530 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

यह भी पढ़े - Coronavirus Updates : देश में कोरोनावायरस की रफ्तार हुई तेज, रविवार को 3,824 नए कोविड-19 केस मिले, सरकारें अलर्ट