5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Updates : भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में राहत, पिछले 24 घंटों में 1,580 मामले

Coronavirus Updates : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,580 नए मामले सामने आए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 18,009 थी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shaitan Prajapat

May 12, 2023

Coronavirus Updates

Coronavirus Updates

Coronavirus Updates : देश में कोरोना वायरस संक्रमण की घटना लगातार बढ़ रही है। आज भी कोविड-19 के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,580 नए मामले सामने आए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 18,009 थी। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बीमारी से 3,167 लोग ठीक हुए हैं, जिससे देश में ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,44,28,417 हो गई है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.77 प्रतिशत है।

दैनिक सकारात्मकता दर 1.23 प्रतिशतA


मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 1.23 प्रतिशत है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.49 प्रतिशत है। इस दौरान कोविड टीकों की 1,593 खुराकें दी गईं। देश में अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

नए वेरिएंट के उभरने पर अभी भी नजर रखने की जरूरतA


मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 92.83 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 1,28,764 परीक्षण किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में घोषणा की है कि वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में COVID-19 महामारी खत्म हो गई है। हालांकि, टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी (टीआईजीएस) के निदेशक डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि वायरल लोड और किसी नए वेरिएंट के उभरने पर अभी भी नजर रखने की जरूरत है।