21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल के पूर्व सीएम विजयन की बेटी वीणा की कंपनी को लेकर बड़ा खुलासा, हवाला केस में बढ़ी वामदल की मुश्किलें

Exalogic-CMRL मामले में नए खुलासों के बाद पूर्व सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन को ईडी का फिर समन। हवाला लेनदेन और 20 करोड़ के ट्रांजैक्शन की जांच से सीपीएम में हड़कंप।
3 min read
Google source verification
veena

केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन (फोटो - IANS)

Exalogic-CMRL case: केरल की राजनीति में एकबार फिर हलचल मच गई है। माकपा नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजय को प्रदर्शन निदेशालय (ED) ने फिर से समन जारी कर पेश होने को कहा है। एक्सालॉजिक-सीएमआरएल मामले में जांच एजेंसी को नए सबूत हाथ लगे हैं। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

शुरुआत मासिक भुगतान से हुई, अब पहुंची हवाला तक

ED की जांच के मुताबिक, वीना की कंपनी को कथित तौर पर किए गए मासिक भुगतान की जांच अब एक बहुत गंभीर मामले में बदल गई है। इसमें लेनदेन का एक बड़ा नेटवर्क शामिल है, जिसमें संदिग्ध हवाला डीलिंग भी है। ईडी को जांज में 20 करोड़ रुपए के लेनदेन की जानकारी भी मिली है।

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा कहां से आया और कहां भेजा गया। दो कंपनियों के वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में हैं। वीणा के मोबाइल फोन में इस्तेमाल हुए सिम कार्ड की भी जांच हो रही है, ताकि संपर्क और लेनदेन की पूरी कड़ी को समझा जा सके।

इस मामले में अब ईडी की जांच वीणा के पति व CPM विधायक पीए मोहम्मद तक भी पहुंचती दिख रही है। कोझिकोड और आसपास के इलाके में ईडी ने छापेमारी की। पीए मोहम्मद के 6 लोगों पर ईडी ने शिकंजा कसा। ईडी की कार्रवाई को लेकर सीपीएम की चिंता बढ़ती हुई दिख रही है। पार्टी का मानना है कि जांच धीरे-धीरे रियाज के करीबियों से होते हुए खुद रियाज तक और फिर शायद विजयन तक भी पहुंच सकती है।

वीना की कंपनी काफी चर्चा में

वीना की कंपनी 'लेकर इंडिया कॉर्प' भी चर्चा के केंद्र में आ गई है। टी. वीना और डॉ. अनीस की पार्टनरशिप वाली यह कंपनी कोझिकोड के पंथीरंकावु के पास एक दो-मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने एक छोटे से कमरे से चलती है।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वीना के CMRL-एक्सलॉजिक वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में ED की हालिया छापेमारी के बाद यह जानकारी सामने आई कि 'लेकर इंडिया कॉर्प' के मुख्य कामों में ऑफिस, वेयरहाउस, डिपो, थोक और खुदरा व्यापार (जिसमें मेडिकल उपकरणों का वितरण भी शामिल है) का जिक्र है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बंद शटर पर कंपनी के नाम वाला सिर्फ एक लैमिनेटेड कागज चिपका हुआ है।

इमारत के मालिक मम्मेद अली ने बताया कि इमारत का किराया समझौता लगभग तीन साल पहले डॉ. अनीस के नाम पर किया गया था, जिसका मकसद मेडिकल उपकरण रखना बताया गया था। उन्होंने कहा कि किराया तो लगातार जमा होता रहा, लेकिन उन्हें टी. वीना से इसके किसी भी संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। और न ही ऑफिस कभी भी लगातार चलता हुआ दिखा।

स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि यह एक कमरे वाली जगह लंबे समय तक बंद रहती थी। पूर्व मंत्री और वीना के पति मोहम्मद रियास ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नॉमिनेशन पेपर्स में संपत्ति के विवरण में इस कंपनी का ज़िक्र किया था।

सीपीएम बोली, यह है राजनीतिक साजिश

ईडी की प्रेस रिलीज में वीणा को “पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी” बताकर पेश करने पर सीपीएम को सख्त ऐतराज है। पार्टी का मानना है कि यह जानबूझकर किया गया, ताकि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा सके और आने वाले समय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया जा सके। इसी वजह से पार्टी अब इसे सीधे राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

रविवार को कोझिकोड में एक बड़ा राजनीतिक सम्मेलन बुलाया गया है, जिसमें पार्टी केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाएगी। इस अभियान की कमान राज्य सचिव एमवी गोविंदन के हाथ में होगी। हालांकि पार्टी के अंदर हाल की छापेमारी पर ठोस जवाब न दे पाने को लेकर बेचैनी भी साफ नजर आ रही है।