3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त को वीडियोकॉल कर ली अपनी जान, होटल के कमरे में युवक के जाने के बाद युवती ने की आत्महत्या

Crime News: हैदराबाद के लंगर हौज इलाके के एक होटल में एक 26 वर्षीय महिला ने कथित रूप से दोस्त को वीडियो कॉल करते हुए आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। महिला ने होटल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ चेकइन किया था जो कि तीन बच्चों का बाप है।
2 min read
Google source verification
Renuka and her boyfriend

रेणुका और उसका प्रेमी (फोटो- Sowmith Yakkati एक्स पोस्ट)

Crime News: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने होटल के कमरे में आत्यहत्या करके अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच के अनुसार युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में चेकइन किया था जिसके कुछ देर बाद युवती का प्रेमी वहां से चला गया। प्रेमी के जाने के बाद युवती ने अपने दोस्त को वीडियोकॉल किया और कथित तौर पर उसी वीडियोकॉल के दौरान आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

बॉयफ्रेंड के साथ गई थी होटल

यह मामला लंगर हौज इलाके के एक होटल का बताया जा रहा है और मृतका की पहचान 26 वर्षीय रेनुका के रूप में हुई है, जो अलवाल क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार रेनुका शादीशुदा थी और उसका एक 7 साल का बेटा भी था। रेनुका शहर के एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। रेनुका अपने 34 वर्षीय बॉयफ्रेंड फारूक के साथ होटल गई थी। पुलिस के अनुसार फारूक भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। रेनुका बुधवार तड़के करीब 3 बजे फारूक के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने होटल में कमरा लिया था। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे युवक होटल से चला गया, जबकि रेनुका कमरे में अकेली रह गई।

दोस्त को वीडियोकॉल कर की आत्महत्या

होटल रिकॉर्ड के मुताबिक उसने रात 11:56 बजे डिनर ऑर्डर किया था। इसके बाद उसने अपने दोस्त सत्या को वीडियो कॉल किया। पुलिस का कहना है कि रात करीब 12:24 बजे वीडियो कॉल के दौरान ही उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इसके बाद जब फारूक लौटा तो उसने रेनुका का शव फंदे से लटका पाया और तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही लंगर हौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की शुरुआती जांच की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और रेनुका के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने फारूक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना से पहले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

लंगर हौज के सब इंस्पेक्टर सैयद मुनवर अली ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवती की मौत के पीछे की असली वजह जांच पूरी होने और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना से पहले युवती किसी मानसिक तनाव या निजी परेशानी से गुजर रही थी या नहीं।