18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime Rate In Delhi: दिल्ली पुलिस ने जारी किए अपराध के आंकड़े, 2023 की तुलना में 2024 में इन मामलों में आई कमी

Crimes in Delhi: दिल्ली में साल 2024 में हत्या, डकैती, बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा चोरी और दुर्घटनाओं के मामलों में वृद्धि हुई है।
2 min read
Google source verification
Delhi crime rate data

Delhi crime rate data

Crime rate in Delhi: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए अपराधों का आंकड़ा जारी किया है। दिल्ली पुलिस के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में दिल्ली में हत्या, डकैती, बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में साल 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज हुए थे वहीं साल 2024 में 504 मामले दर्ज किए गए।

डकैती के मामलों में भी आई कमी

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में डकैती के मामले 1654 दर्ज हुए थे और साल 2024 में 1510 मामले दर्ज हुए। दिल्ली में दंगों की कुल 33 मामले दर्ज हुए है जो कि पिछले साल की तुलना में 10 कम हैं।

छेड़छाड़ की घटनाओं में भी आई कमी

वहीं महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं में भी कमी आई है। साल 2023 में 2141 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में 2076 मामले दर्ज हुए है। इसके अलावा छेड़छाड़ की घटनाओं में भी 2024 में कमी आई है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 में छेड़छाड़ के कुल 2345 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2024 में यह घटकर 2037 रह गई। जो कि साल 2023 से 308 कम हैं। 

दुर्घटनाओं और चोरी के मामलों में हुई वृद्धि

दिल्ली में साल 2024 में दुर्घटनाओं और चोरी के मामलों में वृद्धि हुई है। साल 2023 में दुर्घटना के 1432 मामले सामने आए थे जबकि 2024 में 1504 मामले हुए। इसके अलावा चोरी के भी 29011 मामले दर्ज किए गए जो कि साल 2023 से 400 से ज्यादा मामले थे। आबकारी के मामलों में भी वृद्धि देखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि साल 2023 की तुलना में 2024 में आबकारी से जुड़े मामलों भी तेजी देखी गई। 2023 में आबकारी से जुड़े 5951 मामले दर्ज हुए थे जबकि 2024 में 6443 मामले दर्ज किेए गए। यह मामले तब सामने आए है जब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत आप पार्टी के कई बड़े नेताओं को आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था।

100 से अधिक अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने साल 2024 में 114 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 40 पैरोल जंपर और वांछित अपराधी शामिल है। अधिकारियों के मुबातिक गिरफ्तार किए गए अन्य अपराधियों में से 18 अंतरिम जनामत जंपर, 9 घोषित अपराधी, 4 इनामी अपराधी और 3 गैर जमानती वारंट चोर शामिल हैं। इसके अलावा 6 अपराधी 10 साल से अधिक समय से फरार थे और 3 अपराधी 8 साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे। वहीं करीब दो साल पहले दिल्ली में जिम मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग