7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video : घर में मिले क्यूट चार tiger cubs, पैंतरे देख आप हो जाएंगे दीवाने

आंध्र प्रदेश के नंद्याला जिले के गुम्मदापुरम गांव में सोमवार को एक घर में चार शावक मिले और वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। एक वन अधिकारी ने बताया कि, बाघ शावक काफी स्वस्थ हैं और करीब तीन से चार महीने की आयु के हैं। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक शांति प्रिया पांडे ने बताया कि अधिकारी अगले 24 या 48 घंटों में बाघिन तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। यदि बाघिन इन बच्चों को अपना लेती है तो यह सुखद अंत होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो आगे के कदम के बारे में निर्णय किया जाएगा। शावक वहां कैसे पहुंचे यह बात हमारे लिए एक पहेली है। मुझे लगता है कि कुछ जंगली कुत्तों ने बाघिन को खदेड़ दिया होगा। वह संभवत: शावकों को वहीं छोड़ गयी। #Nandyal #AndhraPradesh

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Mar 07, 2023