
बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 3 दिसंबर को ये एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। जिसकी वजह से केरल, तमिलनाडु,ओडिशा समेत कई राज्यों के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD की मानें तो, सोमवार को यह आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंच जाएगा। विशाखपटनम चक्रवात चेतावनी केंद्र की प्रबंधक निदेशक सुनंदा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र उच्च दबाव में विकसित हो रहा है और यह सोमवार तक 'गहरे अवसाद' और फिर 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "3 दिसंबर से उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिणी आंध्र तट पर हवाएं और बारिश बढ़ जाएगी। आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट पर हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश की संभावना है।" बता दें कि उच्च अवसाद के कारण 80 से लेकर 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
ओडिशा में भी होगी जमकर बारिश
वहीं ओडिशा की बात करें तो, राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 4 और 5 दिसंबर को दक्षिण तटीय और दक्षिण आंतरिक ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Updated on:
03 Dec 2023 09:47 am
Published on:
03 Dec 2023 09:46 am
