9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित महिला को पुलिस ने सरेआम डंडे से पीटा, जानिए वायरल वीडियो पर पुलिस ने क्या कहा

बिहार में पुलिसकर्मी द्वारा एक दलित महिला की सड़क पर पिटाई का मामला गर्माता जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस का बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification
,

,

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिसकर्मी द्वारा एक दलित महिला की सरेआम बुरी तरह पिटाई गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की बर्बरता देख लोगों में काफी गुस्सा है। यह घटना सीतामढ़ी जिले के सुरसंड बाजार की बताई जा रही है। इस पुलिसर्मी की पहचान सुरसंड थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर राज किशोर सिंह के तौर पर की गई है। मामला बढ़ने के बाद पुलिस का बयान सामने आया है। आइये जानते हैं पुलिस ने अपनी सफाई में क्या कहा।


पुलिस ने दी ये सफाई

पुलिस का दावा है कि अपहरण के एक मामले में दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई के बाद पुलिसकर्मी केवल व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। सुरसंड थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह सड़क पर महिला को डंडे से पीटते दिखे। वीडियो में दिखाया गया है कि उसने सुरसंड बाजार में भीड़ के गुस्से के बीच उसे कई बार महिला पर डंडे बरसाए।

यह भी पढ़ें- LPG e-KYC Update: LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों को बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- आतंकियों, नशा तस्करों और सुरंगों की जानकारी देने पर पुलिस देगी इनाम, गुप्त रखा जाएगा नाम

घटना की जांच के आदेश

सीतामढी पुलिस ने एक बयान में कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई कथित तौर पर सड़क पर लड़ रही दो महिलाओं को अलग करने के लिए की गई। उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विनोद कुमार ने एक वीडियो बयान में कहा कि यह घटना एक लड़की के अपहरण से जुड़ी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लड़की को बचा लिया गया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन गए और बाहर आपस में झगड़ने लगे। इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अपने डंडे का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने फिर रचा इतिहास, लॉन्च किया XPoSAT सैटेलाइट

यह भी पढ़ें- नए साल में अगर अमीर बनने का ले रहे संकल्प तो यहां समझिए धन बढ़ाने के 8 गोल्डन रूल्स

बीजेपी ने बोला हमला

इस मामले को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता-प्रभारी शहजाद ने एक्स पर लिखा, बिहार में पुलिस ने दलित महिला की बेरहमी से पिटाई की! महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, किसानों, शिक्षकों के बाद अब बिहार में दलितों की पिटाई। नीतीश-लालू के नेतृत्व में बिहार में जंगल राज है- अपराधियों और गिरोहों को खुली छूट, लेकिन आम आदमी को लाठी-गोली। दलित लाइव्स मैटर कैंप कहां हैं- राहुल गांधी? प्रियंका?