दिसंबर खत्म हो गया और नए साल 2024 का आगाम हो गया है। नए साल के मौके पर लोग कई प्रकार के संकल्प लेते है। कोई बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लेते है तो अमीर बनने का। अगर अगले साल धनवान होना चाहते है तो आपके लिए पेश है वेल्थ क्रिएशन के आठ गोल्डन रूल्स। निवेश करना हॉलिडे के लिए प्लानिंग करने जैसा है। यदि आप बिना डेस्टिनेशन तय किए यात्रा पर निकलते हैं तो उस यात्रा का कोई मतलब नहीं है। ठीक वैसे ही फाइनेंशियल प्लानिंग में भी निवेशकों को अपना वित्तीय लक्ष्य तय करना चाहिए कि उनके निवेश का मकसद क्या है, वे अपने लिए मकान-कार खरीदने के लिए निवेश कर रहे हैं या बच्चों की पढ़ाई-शादी या अपने रिटायरमेंट आदि के लिए। निवेश सलाहकारों के मुताबिक, फाइनेंशियल प्लानिंग में सबसे अहम होता है एसेट एलोकेशन। यानी किस एसेट में कितना निवेश कर रहे हैं। गोल बेस्ड इन्वेस्टिंग में निवेशकों को अपनी जोखिम उठाने की क्षमता, उम्र, आय के आधार पर निवेश करना चाहिए। वेल्थ क्रिएशन कोई दो मिनट का काम नहीं है। इसके लिए अनुशासित होकर लगातार बचत और लंबी अवधि के लिए निवेश करना होता है।