Meat Politics: ईद और नवरात्रि के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में मटन पॉलिटिक्स शुरू हो गई। बीजेपी नेताओं ने मांस की दुकानों को लेकर बयान बाजी शुरू कर दी है। बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने कहा कि मीठी ईद पर सेवइयां खाएं, मटन खाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा विधायक नेगी ने अपने क्षेत्र के दुकानदारों से नवरात्रि और मंगलवार को मांस की दुकानों को बंद करने का आग्रह किया है।