दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। इन सभी सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं वहीं बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2015 में आप पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी और बीजेपी को महज तीन सीटों पर जीत मिली थी। वहीं पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। भले ही पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला हो लेकिन इस बार कांग्रेस अपनी खोई हुई विरासत पाने का प्रयास कर रही है। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो...