5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन आप-भाजपा का हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित

Delhi Assembly winter session First Day दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। शुरू होते ही आप-भाजपा का हंगामा हो गया। तीन बार सदन स्थगित किया गया। और जब विधानसभा अध्यक्ष देखा कि, कोई नहीं सुन रहा है तो उन्होंने सदन कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

2 min read
Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Jan 16, 2023

delhi_assembly_winter_session.jpg

दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन आप-भाजपा का हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित

दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और भाजपा के विधायकों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने पर हंगामा जारी रहा। तीसरी बार बैठक शुरू होने के बाद जब विधानसभा अध्यक्ष की बात दोनों पक्षों के विधायक नहीं सुनी तो विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल 17 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। सदन स्थगित होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप विधायकों ने सदन के बाहर इकट्ठा होकर एलजी निवास तक मार्च निकाल। इससे पूर्व दिल्ली में प्रदूषण के विरोध में भाजपा विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे। दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र तीन दिन चलेगा।



दिल्ली में आज सोमवार को कई राजनीतिक गतिविधियां हो रहीं है। माहौल बेहद गरम है। दिल्ली में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शाम को होगी। उससे पहले पीएम मोदी रोड़ शो करेंगे।



राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा के तीसरे सत्र के चौथे भाग की बैठक आज 16 जनवरी को सुबह 11 बजे शुरू हुई। शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ टकराव के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में तीन दिवसीय शीतकालीन विधानसभा का सत्र बुलाया है।



भाजपा विधायक अभय वर्मा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के विरोध में सदन के अंदर ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर पहुंचे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनको सिलेंडर बाहर ले जाने के निर्देश दिए। तो अभय वर्मा महात्मा गांधी की प्रतिमा की शरण में पहुंच गए।



सदन में उपराज्यपाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहाकि, उपराज्यपाल सर्विस, लैंड और कानून व्यवस्था संबंधित कार्यों में ही हस्तक्षेप कर सकते हैं। वह अन्य विभागों से जुड़े मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते अगर उनको किसी मामले पर आपत्ति हैं तो वह उसे रिजेक्ट करने के बजाय राष्ट्रपति को भेज सकते हैं मगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं को रद्द कर रहे हैं।



कोविड-19 को देखते हुए सभी विधायकों को सदन में फेस मास्क पहनकर आने की सलाह दी गई है। एक तरफ तो शीतकालीन सत्र में बीजेपी द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश होगी, तो दूसरी तरफ कंझावाला कांड के मद्देनजर महिला सुरक्षा के मुद्दे वह भी विधानसभा में उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़े - 163 करोड़ रुपए का केजरीवाल को नोटिस, मनोज तिवारी की डिमांड, रिकवरी तक AAP का अकाउंट करें सीज

यह भी पढ़े - Delhi MCD मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले हंगामा, मनोनीत सदस्यों की शपथ पर आप-भाजपा सदस्य भिड़े