
दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका (Photo-ANI)
Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विस्फोट में जान गंवाने वाले और जख्मी होने वाले के लिए मुआवजे की घोषणा की है। पीटीआई के अनुसार, इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कार में सवार तीन लोग भी शामिल हैं। विस्फोट का मामला एनआईए को सौंप दिया गया है। रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है। इस घटना में मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपए, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।'
उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हो गया था। इसके बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हर प्रदेश के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी।
दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है।
लाल किला के पास हुए विस्फोट की घटना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। आईएमए ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और इस कठिन समय में उनके साथ एकजुटता दिखाई है। एसोसिएशन ने कहा कि किसी भी चिकित्सक द्वारा हिंसा या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होना निंदनीय है और यह चिकित्सकीय पेशे के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
Published on:
11 Nov 2025 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
