
Alka Lamba
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) को लेकर हर पार्टी की तैयारी चालू है। इसी बीच कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी आतिशी (CM Atishi) को अलका लांबा (Alka Lamba) टक्कर देने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक अलका लांबा चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। कुछ समय पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गई थी। बाद में यह सामने आय था की अलका चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है इस वजह से कांग्रेस की दूसरी सूची में कालकाजी सीट का जिक्र नहीं किया गया था। कांग्रेस 3 जनवरी को कालकाजी समेत दिल्ली की बची हुई 23 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
आपको बता दें की अलका लांबा इससे पहले चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से ही चुनाव लड़ा और इस बार भी इसी सीट से दावा कर रही थीं। लेकिन, कांग्रेस ने चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल को टिकट दे कर अलका लांबा को आतिशी के सामने उतारने का फैसला किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया। और उसके बाद से ही दोनों दलों ने एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियां साथ लड़ी थीं, लेकिन इससे कोई खास रिजल्ट्स नहीं दिखे। इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां आप फिर से सत्ता में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है।
कांग्रेस ने दिल्ली के अपने सबसे बड़े महिला चेहरे को सीएम आतिशी के सामने उतार कर आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देते दिख रहा है। वहीं नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को उतारा गया है। वहीं जंगपुरा विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने फरहाद सूरी को उम्मीदवार बनाया है।
Published on:
31 Dec 2024 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
