22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Election 2025: नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में की शिकायत, जानें मामला

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 20 Jan 2025, 4:38 PM IST

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रवेश वर्मा ने आप प्रत्याशी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रत्याशी ने आरोप लगाए है कि अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आरडब्लूए को कुर्सियां बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। प्रवेश वर्मा के चुनाव एजेंट संदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में कही ये बात

बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि 19 जनवरी को ईस्ट किदवई नगर में अरविंद केजरीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से आरडब्लूयए को कुर्सियां वितरित करने के लिए भेजा, ताकि वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। 

प्रवेश वर्मा पर भी दर्ज हुई थी शिकायत

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के खिलाफ भी दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी। आप पार्टी ने बीजेपी प्रत्याशी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर आरोप लगे थे कि उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में मतदाताओं को जूते बांटे थे। हालांकि बीजेपी नेता ने दावा किया था कि उन्होंने मंदिर में सफाई कर्मचारियों के पैरों में जूते पहनाकर उनका सम्मान किया था। जूते वितरित नहीं किए गए थे।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी है प्रवेश वर्मा 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है, वहीं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, आप और केजरीवाल ने बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटों को कटवाने और जोड़ने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें-Delhi Election: देखिए कैसे कांग्रेस को “खा” गई आप, बीजेपी को नहीं कर पाई ज्यादा डैमेज

5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला है। कालकाजी को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने किया बड़ा दावा, देखें वीडियो...