बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट देना पार्टी की गलती बताया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी सोचती है कि वे किसी को भी मैदान में उतारेंगे और वह जीत जाएगा। यह पार्टी की एक बड़ी गलती है। उन्होंने कहा था कि मैं किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा, देखें वीडियो...