3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Elections: संजय राउत ने एग्जिट पोल के अनुमानों को किया खारिज, प्रमोद तिवारी बोले, AAP और BJP के खिलाफ जनादेश

Delhi Elections: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। प्रमोद तिवारी का दावा दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी है।

3 min read
Google source verification

Delhi Elections: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। इसमें चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों और वास्तविक परिणामों के बीच पिछले विसंगतियों का हवाला दिया गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एग्जिट पोल आते-जाते रहते हैं। हमने महाराष्ट्र और हरियाणा के एग्जिट पोल भी देखे, ऐसा लग रहा था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा कि एग्जिट पोल ने पहले महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था, फिर भी अंतिम परिणाम अलग-अलग थे।

दिल्ली में आप की फिर बनेगी सरकार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने विश्वास जताया है कि आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आएगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला 8 फरवरी को आएगा। एग्जिट पोल ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए जीतेगी और हरियाणा में कांग्रेस जीतेगी। हमें यकीन है कि दिल्ली में भाजपा नहीं जीतेगी और आप सत्ता में आएगी।

कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी : प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को भविष्यवाणी की कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनावों में जनादेश आप और भाजपा दोनों के खिलाफ होगा, क्योंकि वे वायु प्रदूषण और यमुना नदी की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहे हैं। प्रमोद तिवारी ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा के लिए अनुकूल परिणाम की भविष्यवाणी की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) जो दिखा रहे हैं, हम उन पर विश्वास नहीं करते हैं। हमें विश्वास है कि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि जनादेश दोनों पार्टियों (आप और भाजपा) के खिलाफ होगा क्योंकि उन्होंने वायु प्रदूषण और यमुना जैसे मुद्दों पर काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें- Delhi Elections: अन्ना हजारे का बड़ा खुलासा, बताया क्यों छोड़ा केजरीवाल साथ

दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिया अपना आशीर्वाद : वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। हमें विश्वास है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। इसका परिणाम 8 फरवरी को साफ दिखाई देगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और पूरी एकजुटता के साथ काम किया है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी और उन्होंने 'आप' सरकार के खिलाफ वोट दिया है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे शासन को सलाम किया है। हमें पूरा यकीन है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और गुंडई के खिलाफ मतदान किया है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पैसे, शराब और फर्जी वोटिंग की कोशिशें की, लेकिन दिल्लीवासियों ने इन सब कोशिशों को नकार दिया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Elections: क्यों नहीं दे पाए इन उम्मीदवारों को उनके परिवारवाले ही वोट? जानिए वजह

दिल्ली में चौथी बार बनने जा रही है आप की सरकार: सोमनाथ भारती

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल कितने विश्वसनीय होते हैं, यह हम पहले भी देख चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनावों की तुलना में आम आदमी पार्टी इस बार बेहतर परिणाम प्राप्त करेगी, केजरीवाल की सरकार फिर से बनेगी और दिल्ली के लोगों से किए गए वादे को हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 400 सीटें मिल रही थी। लेकिन, हम सबने देखा कि भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई थी। अगर हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दें तो भी उसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

दिल्ली में 60.42 प्रतिशत हुआ मतदान

आपको बता दें कि 5 फरवरी को संप्पन हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें उत्तर-पूर्व जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ और दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 56.16 फीसदी वोटिंग हुई। भारत के चुनाव आयोग ने सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी की सूचना दी। मध्य जिला (59.09 प्रतिशत), पूर्वी जिला (62.37 प्रतिशत), नई दिल्ली जिला (57.13 प्रतिशत), उत्तर जिला (59.55 प्रतिशत), उत्तर-पश्चिम जिला (60.07 प्रतिशत), शाहदरा जिला (63.94 प्रतिशत), दक्षिण जिला (58.16 प्रतिशत) दक्षिण-पश्चिम जिला (61.07 प्रतिशत) और पश्चिम जिला (60.76 प्रतिशत) दर्ज किया गया है।

8 फरवरी को आएंगे परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं।

Story Loader