
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक लड़की के साथ राजधानी में हैवानियत का मामला सामने आया है। दार्जिलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने नई दिल्ली में एक सप्ताह तक कथित तौर पर बलात्कार किया। इस दौरान महिला को प्रताड़ित भी किया गया जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी महिला पर गर्म दाल डालकर टॉर्चर करता था।
महिला के शरीर पर 20 चोट के निशान
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 28 वर्षीय पारस के रूप में हुई है। आरोपी दरिंदे ने एक सप्ताह तक बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार करता था। पुलिस कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को उसके शरीर पर लगभग 20 चोट के निशान के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हाल ही में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पीड़िता को इलाज के लिए एम्स में करवाया भर्ती
पुलिस के अनुसार, महिला एक महीने से पारस के साथ दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में किराए पर रह रही थी। पिछले 3-4 महीने में महिला की पारस से दोस्ती हुई थी। 30 जनवरी को, नेब सराय पुलिस स्टेशन को एक कॉल मिली, जिसमें एक महिला पर उसके साथी द्वारा हमला किए जाने की सूचना दी गई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, महिला को बचाया और इलाज के लिए एम्स पहुंचाया।
नौकरी देने के बहाने महिला से रेप
महिला के बयान के अनुसार, वह जनवरी की शुरुआत में घरेलू नौकरानी की नौकरी के लिए बेंगलुरु जाना चाहती थी। इसी बीच वह पारस मिली, जिसने रोजगार खोजने में मदद करने का वादा किया। बाद में पारस ने कथित तौर पर एक सप्ताह तक उस पर शारीरिक हमले और यौन शोषण किया। पुलिस ने इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 2 फरवरी को गिरफ्तार किया।
Published on:
07 Feb 2024 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
