27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में एक शख्स ने लड़की पर किए जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़की को चाकू मारने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
crime_news.jpg

Delhi Crime : दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 22 मार्च को दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। इस हमले में लड़की को गंभीर चोट नहीं आई और वह अब खतरे से बाहर है।

इस वीडियो में शख्स को लड़की पर हमला करते हुए देखा जा सकता है जबकि वहां से गुजर रहे लोग उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमन के रूप में की है। पीड़ित को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के वीडियो की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें - Delhi CM Challenges Arrest In HC: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में दी चुनौती, कोर्ट ने तत्काल रिहाई की अर्जी पर सुनवाई से किया इनकार