30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Metro Timings : सोमवार से कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, जानिए ताजा अपडेट

Delhi Metro Train : जी20 आज खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो कल यानी सोमवार से अपने निर्धारित समय से रफ्तार भरेगी। जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सरकारी व निजी दफ्तरों में अवकाश घोषित होने से मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या करीब एक तिहाई कम रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Sep 2023, 8:10 AM IST

Delhi Metro Train

Delhi Metro Train

Delhi Metro Timings : देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का रविवार को समाप्न हो गया है। इस समिट की वजह से दिल्ली में 7 से लेकर 10 सितंबर तक स्कूल, कॉलेजों से लेकर बैंक और दफ्तर सब बंद थे। सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। वहीं, कई मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहे। जी20 आज खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो कल यानी सोमवार (11 सितंबर) से अपने निर्धारित समय से रफ्तार भरेगी। जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सरकारी व निजी दफ्तरों में अवकाश घोषित होने से मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या करीब एक तिहाई कम रही है।


निर्धारित फ्रिक्वेंसी पर उपलब्ध होगी मेट्रो

कल यानी सोमवार से दिल्ली मेट्रो के सभी कारिडोर पर सुबह करीब छह बजे मेट्रो का परिचालन होगा। मेट्रो अपने पूर्व निर्धारित फ्रिक्वेंसी पर उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि सोमवार से मेट्रो में एक बार फिर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। सोमवार से पाबंदियां हटने के बाद मेट्रो अपने निर्धारित से चलेगी और दफ्तर खुलने से मेट्रो में भीड़ भी बढ़ेगी।

जी 20 सम्मेलन के लिए बदली थी टाइमिंग

तीन दिनों तक चले जी20 सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई दिल्ली इलाके में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। इस दौरान नई दिल्ली इलाके में भी मेट्रो के परिचालन पर रोक नहीं लगाई। हालांकि कुछ स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशन भी खुले हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Rules for Bike Riders: मुंह ढककर बाइक चलाने वालों की अब खेर नहीं! पकड़े जाने पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई, जानिए नए नियम

सुबह 4 बजे से हुआ मेट्रो का परिचालन

आठ सितंबर से यात्रियों की सुविधा के लिए सभी कारिडोर पर सुबह चार बजे मेट्रो का परिचालन शुरू किया गया। सुबह चार से सुबह छह बजे के बीच सभी कारिडोर पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहीं। इसके बाद सुबह छह बजे के बाद नियमित फ्रिक्वेंसी पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रही।

यह भी पढ़ें- G20 Summit : अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के ड्राइवर ने की ये गलती