27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fact Check : दिल्ली मेट्रो में अचानक चीखी महिला, लेडीज कोच में मच गई अफरातफरी, Viral Video का सच आया सामने

Fact about Delhi Metro Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमे दिल्ली मेट्रो में लेडीज कोच में सांप घुस गया है। लेकिन काफी खोजबीन के बाद यह पता चल गया कि महिला को सांप नहीं छिपकली दिखी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 21 Jun 2025, 1:48 PM IST

दिल्ली मेट्रो में लेडीज कोच में घुसा सांप (वीडियो स्क्रीनशॉट)

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो जो राजधानी की लाइफलाइन मानी जाती है, एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई झगड़ा या रील बनाने का नहीं, बल्कि मेट्रो के लेडीज कोच में सांप घुसने का है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं को डर के मारे चीखते और इमरजेंसी बटन दबाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। दरअसल यह सच नहीं है। मेट्रो में महिला कोच में सवार महिला को छिपकली (Lizard seen in Delhi Metro Women Coach) दिखी और वह इतना ज्यादा डर गई और इमरजेंसी बटन दबा दिया।

वायरल वीडियो में क्या?

30 सेकंड की इस वायरल क्लिप में मेट्रो के लेडीज कोच में अचानक अफरा-तफरी मचती नजर आ रही है। वीडियो में महिलाएं चीख रही हैं और एक-दूसरे से इमरजेंसी रेड बटन दबाने की बात कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कोच में सांप घुस आने से यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ महिलाएं डर के मारे सीटों पर चढ़ गईं, तो कुछ मेट्रो के डंडों पर लटकती दिखीं। हालांकि, वीडियो में सांप स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा है, लेकिन यात्रियों की प्रतिक्रिया से साफ है कि स्थिति गंभीर थी। बाद में पता चला कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन में सांप नहीं छिपकली दिखने से डर गई महिला के चलते अफरातफरी मच गई थी।

इमरजेंसी बटन दबाने की कोशिश

वीडियो में दिखाया गया है कि डर के माहौल में महिलाएं इमरजेंसी रेड बटन की तलाश कर रही थीं। कई बार बटन दबाने की कोशिश की गई, लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मेट्रो एक स्टेशन पर रुकी, जहां प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ देखी गई। इस घटना ने मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर बारिश के मौसम में जब ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

दिल्ली मेट्रो की प्रतिक्रिया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, मेट्रो में पहले भी इस तरह की घटनाओं, जैसे रील बनाने, झगड़े, और अन्य अनुचित व्यवहार के बाद DMRC ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए थे, जिसमें CISF जवानों की तैनाती और फ्लाइंग स्क्वॉड की गश्त शामिल है।

बारिश के मौसम में सतर्कता जरुरी

लोगों का कहना है कि मानसून के मौसम में मेट्रो प्रशासन को और सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान सांप जैसे जीव-जंतु आश्रय की तलाश में ऐसी जगहों पर आ सकते हैं। यह घटना दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति लापरवाही का एक और उदाहरण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - ‘US को महान बनाना है तो छुट्टियां कम करनी होंगी’, Donald Trump ने बताया नॉन हॉलिडे से क्यों हो रहा रहा अरबों का नुकसान