
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने छुट्टियां कम करने की बात कही है। (Photo: Ians)
Donald Trump Commented on No Holiday: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नॉन-हॉलिडे के आर्थिक प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि सभी व्यवसायों को बंद रखने से हमें अरबों डॉलर का नुकसान होता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, "अमेरिका में बहुत सारी गैर-कामकाजी छुट्टियां हैं। इससे हमारे देश को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, क्योंकि इन छुट्टियों में सारी दुकानें और व्यवसाय बंद रहते हैं। कर्मचारी भी ऐसा नहीं चाहते हैं। जल्द ही हम साल के हर एक कार्य दिवस पर छुट्टी मनाने लगेंगे। अगर हम अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं तो इसे बदलना होगा।"
why is it called juneteenth? : हालांकि, अपने इस पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवकाश का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया, लेकिन यह पोस्ट 20 जून 2025 को जूनटीन्थ के दिन पोस्ट किया गया है, जो 19 जून 1865 की घटना की याद में मनाया जाता है। 19 जून 1865 के दिन टेक्सास के गैल्वेस्टन में सैनिकों ने आकर अंतिम अश्वेत दासों को मुक्त करने का आदेश दिया था, जिसे गुलामी के अंत की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में गैर-कामकाजी छुट्टियों की संख्या पर चिंता जताई और दावा किया कि ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में जूनटीन्थ अवकाश का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा कहीं न कहीं इस ओर भी था।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनटीन्थ के सम्मान में अधिकतर राष्ट्रीय बैंक, संघीय कार्यालय और संयुक्त राज्य डाक सेवा बंद रहे। हालांकि, वॉलमार्ट, कॉस्टको, टारगेट और स्टारबक्स जैसे प्रमुख स्टोर छुट्टी के दिन भी खुले रहे।
इससे पहले, पत्रकारों ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट से दिन में पूछा कि जूनटीन्थ को लेकर ट्रंप का प्लान क्या है? उन्होंने जवाब दिया, "मैं आज किसी आधिकारिक बयान या दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर के बारे में नहीं जानती। मुझे बस इतना पता है कि आज एक सरकारी छुट्टी है।"
(स्रोत-आईएएनएस)
Updated on:
20 Jun 2025, 12:45 PM IST
Published on:
20 Jun 2025, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.