13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ खुशनुमा, झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Weather Updates दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश के साथ गिरे ओलो की वजह से मौसम खुशनुमा बन गया।

2 min read
Google source verification
imd.jpg

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ खुशनुमा, झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश के साथ गिरे ओलो की वजह से मौसम खुशनुमा बन गया। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में जहां तेज बारिश हुई वहीं नोएडा में तो ओले भी गिरे है। दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज रात से ही बदल रहा था। सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए थे। जिससे दिन में अंधेरा छा गया था। और कई जगह बूंदबांदी हुई। फिर दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे जमकर बारिश हुई और करीब 15 मिनट ओलों की बारिश हुई। इसके बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। बारिश और ओलों की वजह से
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 रहा। मौसम विज्ञानियों का ने बताया कि, अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं के साथ ही हवा के कम दबाव की वजह से मौसम में यह परिवर्तन आया है। दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के बाद हवा में भी खासा सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली-NCR के तापमान में आई मामूली गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी शहर और आसपास के एनसीआर के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आईएमडी ने शुक्रवार को कहा था कि, 17-20 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया आज सुबह भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने आज सुबह भविष्यवाणी की थी कि उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। आईएमडी ने कहा, कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों (हरियाणा) के आस-पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा, सिविल लाइंस, सीलमपुर, विवेक विहार, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गुरुग्राम, मानेसर) देवबंद, नजीबाबाद, शामली, बिजनौर, चांदपुर, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर (उत्तर प्रदेश) में बारिश हो सकती है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पड़े ओले

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। तेज हवा के साथ-साथ बारिश और कई जगहों पर ओले भी पड़ रहे हैं। अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में भी काफी गिरावट आई है और तेजी से बढ़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिलती दिखाई दे रही है। नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है और उसके साथ कई जगहों पर ओले भी पढ़ते हुए देखे गए हैं। नोएडा के सेक्टर 63, 58, 62, 61 में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम में बढ़ी ठंड ने लोगों को काफी राहत दी है, लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है।

पककर तैयार गेहूं की फसल हुई खराब

इस समय उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और बेमौसम हो रही बरसात और ओला गिरने से फसल खराब भी हो सकती है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर में 17-20 मार्च तक तेज हवाओं संग भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट