
Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर भले ही अभी किसी चेहरे को तय नहीं किया है, लेकिन सरकार गठन का फॉर्मूला लगभग बना लिया है। मुख्यमंत्री सहित 7 सदस्यीय मंत्रिमंडल में दलित और महिला चेहरे भी शामिल होंगे। युवा चेहरों को वरीयता मिलेगी। मंत्रिमंडल की औसत आयु 58 वर्ष तक रहने के आसार हैं। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरा कर लौट चुके हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के कारण मुख्यमंत्री चयन को लेकर पार्टी अंतिम रूप से किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। उनके लौटते ही पहले विधायक दल की बैठक के लिए दो पर्यवेक्षक तय होंगे, इसमें एक केंद्रीय मंत्री और एक संगठन पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद विधायक दल की बैठक में चेहरे की आधिकारिक घोषणा होगी।
दिल्ली के सात सांसदों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के नाम भी रेस में चल रहे थे। लेकिन पार्टी सूत्रों ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि विधायकों से ही मुख्यमंत्री चयन होगा। नहीं तो गलत संदेश जाएगा। जब पार्टी के पास क्षमतावान विधायक मौजूद हैं तो बाहरी चेहरों पर विचार ही क्यों करना?
सूत्रों ने बताया कि नतीजे आने के बाद से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लगभग सभी विधायकों से वन टू वन मिल चुके हैं। उनका मन टटोल चुके हैं। जनता की आकांक्षाएं क्या हैं, कैसी सरकार होनी चाहिए, मुख्यमंत्री कैसा होना चाहिए, इन बिंदुओं पर विधायकों से भी रायशुमारी कर चुके हैं।
Published on:
15 Feb 2025 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
