3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi News : शहर में 290 नए कोरोना केस, दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू

देशभर में महामारी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोरती हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के लिए 290 नए केस सामने आए है। दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। येलो अलर्ट से पहले ये पाबंदियां लगेंगी।

2 min read
Google source verification
 night curfew

night curfew

नई दिल्ली। देशभर में महामारी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोरती हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के लिए 290 नए केस सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली ने रविवार को 10 जून के बाद से सबसे अधिक दैनिक कोविड-19 के ताजा 290 मामले सामने सामने आए। हालांकि कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौतें शून्य दर्ज की है। सकारात्मकता दर 0.55 प्रतिशत तक चढ़ गई। दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। येलो अलर्ट से पहले ये पाबंदियां लगेंगी।

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में आज यानि 27 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे का रहेगा। दिल्ली सरकार ने यह फैसला यलो अलर्ट में जाने से पहले ही एहतियातन उठाया है।

यह भी पढ़ें: जानिए बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार की क्या है योजना, दूसरे टीके के बाद कितना होगा अंतर

इन चीजों पर रहेगी रोक:—
हालांकि केजरीवाल सरकार ने वीकेंड कर्फ़्यू नहीं लगाया है। ऑड इवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी। गैर ज़रूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें और मॉल से जुड़ी पाबंदियां भी लग सकती हैं। हालांकि निर्माण कार्य जारी रहेगा और इंडस्ट्री खुली रहेंगी। मेट्रो 50 फीसदी की क्षमता पर चलेगी। वहीं शैक्षणिक संस्थानों के साथ सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, सम्मेलन कक्ष, बैंक्वेट हॉल, स्पॉ एंड वेलनेस क्लीनिक, योग संस्थान व जिम बंद हो जाएंगे। रेस्तरां 50 फीसदी की क्षमता पर बार खुलेंगे। सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच दुकानें व शॉपिंग माल सम-विषम फार्मूले पर खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi का बड़ा ऐलान, 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वाले बच्चों को लगेगी वैक्सीन

राजधानी में ओमिक्रॉन के 79 केस
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दिल्ली में अबतक ओमीक्रोन के 79 मामले सामने आए है। लोकनायक अस्पताल के अलावा निजी अस्पताल में ओमीक्रोन के मरीज उपचार के लिए भर्ती हैं। अस्पताल में 51 ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया था। जिसमें से 40 ठीक हो चुके है।

Story Loader