पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
- 15 से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होगा। 2022 में 3 जनवरी को इसकी शुरुआत होगी। ये फैसला कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही। स्कूल कॉलेज जा रहे हमारे बच्चों के माता-पिता की चिंता भी दूर करेगा।
- कोरोना वॉरियर्स, हेल्थ केयर और फ्रेंट लाइन वर्कर्स का देश को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ा योगदान है।
- हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को प्रिकॉशन डोज 10 जनवरी से दी जाएगी।
- 60 वर्ष से उपर की आयु के गंभीर बीमारी वाले नागरिकों को डॉक्टरों की सलाह पर वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज का विकल्प 10 जनवरी से शुरू होगा।
- अफवाह, भ्रम और डर पैदा करने के जो प्रयास चल रहे हैं, उनसे बचना चाहिए। हम सभी देशवासियों ने अब तक दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान चलाया जिसे आने वाले दिनों में और गति देनी है।