नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) अपने पैर पसार रहा है। खास तौर पर महानगरों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यही नहीं आकंड़ों के मुताबिक इन महानगरों में कोरोना ने पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। पिछले 24 घंटे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 757 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि इस दौरान 280 मरीज ठीक भी हुए। वहीं दिल्ली की बात करें तो बीते 48 घंटे में ही दैनिक मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है।