5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में दो दिन में लापरवाही पर वसूले 1.5 करोड़ रुपए, FIR भी हुईं दर्ज

Omicron लगातार अपने पैर पसार रहा है। यही वजह है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार किसी भी तरह की लापरवाही को लेकर सतर्क है। ऐसे में महज दो दिन में दिल्ली में कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 1.5 करोड़ रुपए वसूले गए हैं। जबकि 163 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Dec 2021, 3:55 PM IST

Delhi Government Recovered 1.5 Crore In 2 days for Covid Protocols Violetion Amids Omicron threats

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) के बढ़ते खतरे ने कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यही वजह है कि राज्यों की ओर से कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने शहर में सख्ती से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन को नियम तोड़ने पर लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को सरकार ने बताया कि महज दो दिन में सरकार ने कोरोना नियमों के उल्लंघन करने वालों से 1.5 करोड़ रुपए वसूले हैं। यही नहीं एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पिछले 48 घंटे में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर 1.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 163 FIR दर्ज की गईं हैं।

यह भी पढ़ेँः Omicron की चपेट में दुनिया 108 देश, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- भारत में पांच राज्यों ने बढ़ाई सरकार की चिंता


इन इलाकों से हुई वसूली

केजरीवाल सरकार ने 48 घंटे में राजधानी के कई इलाकों में लापरवाही को लेकर वसूली की गई है। कोरोना नियमों के उल्लंघन से जुड़े 1245 मामले पूर्वी दिल्ली से हैं, जबकि 1446 मामले उत्तरी दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 7,778 मामलों में मास्क ना लगाने और शारीरिक दूरी का पालन ना करने और एक ही स्थान पर अधिक लोगों के इकट्ठा होने से जुड़े दर्ज किए गए हैं।

मास्क ना लगाने में आगे पूर्वी और उत्तरी दिल्ली

दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मास्क ना लगाने में इस समय सबसे आगे पूर्वी और उत्तरी दिल्ली है। कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली से आए हैं, 22 और 23 दिसंबर को मास्क ना लगाने की वजह से पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा चालान काटे गए।

सरोजनी मार्केट में ऑड-ईवन लागू

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली सरकार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहती है। यही वजह है कि इस बार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर राज्य और केंद्र सरकार काफी सतर्क है। दिल्ली में सरोजनी नगर मार्केट में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर ऑड-ईवन नियम अपनाने का फैसला भी लिया गया है। हालांकि ये नियम शनिवार और रविवार के लिए है।

यह भी पढ़ेँः दिल्ली ने वैक्सीनेशन में किया कमाल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया-100 फीसदी को लगी पहली डोज

कोरोना मामलों में भी बढ़ोतरी

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को ही स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में एक दिन में 180 नए केस दर्ज किए गए जो पिछले छह महीनों में सबसे अधिक हैं, लेकिन कोई मौत नहीं हुई है।

दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मास्क ना लगाने में इस समय सबसे आगे पूर्वी और उत्तरी दिल्ली है। कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली से आए हैं, 22 और 23 दिसंबर को मास्क ना लगाने की वजह से पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा चालान काटे गए।