सीएम ने फ्रंट लाइन वॉरियर्स को दी बधाई
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी ने कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक 100 फीसदी योग्य आबादी को लगा दी है। इसके लिए डॉक्टरों, एएनएम, शिक्षकों, आशा, सीडीवी और अन्य सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सलाम।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर, डीएम, सीडीएमओ, डीआईओ और सभी जिला पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में अहम भागीदारी के लिए बधाई दी है।