
Delhi Night Curfew Ends Standing Passangers allowed In Metro DDMA New Guidelines
कोरोना की तीसरी लहर अब देश में कमजोर पड़ती नजर आ रही है। कई राज्यों में रोजाना आने वाले मामलों में काफी कमी देखने को मिल रही है। इस बीच राजधानी दिल्ली से भी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कोरोना के मौजूदा हालातों पर चर्चा की गई है। इस चर्चा के दौरान नाइट कर्फ्यू हटाए जाने से लेकर कई अन्य पाबंदियों में छूट देने पर सहमति बनी। इसके बाद डीडीएमए ने कोरोना नियमों के साथ नई गाइडलाइन भी जारी कर दी।
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि, अब कोरोना नियंत्रण में है। अब दिल्ली में सब कुछ खुलना चाहिए।
यह भी पढ़ें - कोरोना पाबंदियों में छूट के ऐलान के बाद दिल्ली समेत पांच राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल-कॉलेज
नाइट कर्फ्यू समेत हटी ये पाबंदियां
- DDMA ने कोरोना संक्रमण की समीक्षा को लेकर रखी गई एक मीटिंग में राजधानी से नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया।
- मास्क ना पहनने पर जुर्माने की राशि भी घटा दी गई है, अब ये जुर्माना 500 रुपए कर दिया गया।
- बस और मेट्रो में लोग बिना रोक-टोक के खड़े होकर सफर कर सकेंगे
- सबसे बड़ी राहत होटल और दुकान संचालकों को दी गई है। अब दिल्ली में दुकान और रेस्टोरेंट खोलने की समय सीमा खत्म कर दी गई है।
- सोमवार से बाजार सामान्य रूप से खुल सकेंगे।
- सिनेमा हाल, रेस्तरां और बार भी पूर्व की तरह 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।
डीडीएमए की बैठक में इस बात पर फैसला हुआ है कि कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा। हालांकि इसके पीछे भी एक शर्त रखी गई है। इसके तहत कोरोना वायरस संक्रमण की सकारात्मकता 1 फीसदी से कम होना चाहिए।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने की अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने अपील की है कि सभी कोविड को लेकर जरूरी सावधानियों का पालन करते रहें। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार इसपर सख्ती से नजर रखेगी।
1 अप्रैल से स्कूल होंगे फुली ऑफलाइन
वैसे तो दिल्ली में सभी स्कूल खोल दिए गए हैं, लेकिन 1 अप्रैल से इन स्कूलों को पूरी तरह ऑफलाइन शुरू कर दिया जाएगा। यानी अब 100 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल भी खुल जाएंगे।
यह भी पढ़ें - बीते 24 घंटे में 20 हजार से कम हुए कोरोना के नए मामले, मौत के बढ़ते ग्राफ ने बढ़ाई चिंता
Published on:
25 Feb 2022 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
