14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, बोले- ‘गिरफ्तार करके भी कभी चुप नहीं करा पाओगे’

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी आज कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरे दौर की पूछताछ कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में धरने पर बैठे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
Delhi Police Detained Rahul Gandhi Congress Strong-Protest Against ED Questioning Of Sonia Gandhi

Delhi Police Detained Rahul Gandhi Congress Strong-Protest Against ED Questioning Of Sonia Gandhi

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ का साना कर रही सोनिया गांधी को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी भी शामिल हुए। प्रदर्शन करते हुए जब राहुल गांधी धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस राहुल गांधी को किंग्सवे कैंप लाई है। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, 'गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा तो हमारी आवाज को चुप नहीं करा पाओगे।'

राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन उन्हें विजय चौक से आगे नहीं जाने दिया गया। ऐसे में राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ विजय चौक पर ही धरने पर बैठ गए।

इस सबके बाद राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। वहीं, पार्टी के बड़े नेताओं ने संसद परिसर से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें - Natioal Herald Case: सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, काले गुब्बारे उड़ाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

हिरासत में लिए जाने के बाद क्या बोले राहुल गांधी?
हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि, कांग्रेस के सभी सांसद यहां बेरोजगारी, महंगाई की बात करने आए थे, लेकिन पुलिस यहां बैठने नहीं दे रही है। संसद के भीतर चर्चा नहीं होने दी जा रही है। यहां हमारी गिरफ्तारी की जा रही है।

भले ही हमें गिरफ्तार कर लो, लेकिन हमारी आवाज को चुप नहीं करा पाओगे। इससे पहले कांग्रेस को राजघाट पर भी सत्याग्रह करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर सत्याग्रह नहीं कर सकेंगे तो देश में लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाएगा।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोकतंत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पहियों से चलता है, लेकिन सरकार एक ही पहिए से चलाने में लगी है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

सोनिया गांधी से हुई 3 घंटे पूछताछ
वहीं सोनिया गांधी से ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें लंच ब्रेक दिया है। इससे पहले भी 21 जुलाई को सोनिया गांधी से तीन घंटे की पूछताछ की गई थी।

यह भी पढ़ें - सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने डाकघर का किया घेराव

राज्यसभा से 11 विपक्ष के सांसद निलंबित
राज्यसभा से विपक्ष के 11 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें, मौसम नूर, एल. यादव, वी. शिवादासन, अबीर बिसवास, शुश्मिता देव, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्लाह प्रमुख रूप से शामिल हैं।

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी
केरल में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्नूर में एक ट्रेन को रोका। बाद में पुलिस ने थोड़ी देर हाथापाई के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।