
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
Delhi Traffic Police: दिल्ली में ट्रैफिक चालान भरना अब और भी आसान हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी 2026 में नया QR कोड आधारित सिस्टम शुरू किया है, जिससे लोग मौके पर ही UPI के जरिए चालान का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू की गई है, जिससे पुरानी पोर्टल पर भुगतान फेल होने या लंबे इंतजार की समस्या खत्म हो गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस सिस्टम के तहत 1,500 QR कोड स्कैनर पूरे दिल्ली में वितरित किए गए हैं। मौके पर चालान कटने पर:
जनवरी के पहले दो हफ्तों में पांच सर्कल में इसकी ट्रायल सफल रही। अब पूरे दिल्ली में लागू कर दिया गया है। डीसीपी (ट्रैफिक हेडक्वार्टर) एस.के. सिंह ने कहा, 'हमने यह सिस्टम आम जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए शुरू किया है। लोग अक्सर सरकारी या कोर्ट पोर्टल पर भुगतान नहीं कर पाते या पेमेंट डिक्लाइन हो जाता था। अब मौके पर ही आसानी से ऑनलाइन पेमेंट हो जाएगा और तुरंत सिस्टम में रिफ्लेक्ट होगा।'
पिछले साल दिल्ली में करीब 20 लाख चालान और उतने ही कैमरा नोटिस पेंडिंग थे। नया सिस्टम बैकलॉग कम करने, कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ाने और पारदर्शिता लाने में मदद करेगा। भुगतान तुरंत अपडेट होने से लोगों की परेशानी दूर होगी। ट्रैफिक पुलिस ने फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है।
Updated on:
16 Jan 2026 07:44 pm
Published on:
16 Jan 2026 07:44 pm
