1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today : दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट, कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना

Delhi Weather News Updates Today 23-09-2021 : मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में राज्य में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में ओरेंज अलर्ट भी जारी करते हुए लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी है।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 23, 2021

heavy_rain_in_delhi_haryana_weather_news.jpg

Delhi Weather News Updates Today 23-09-2021 : नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने देश की राजधानी दिल्ली में आज खराब मौसम रहने की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में राज्य में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में ओरेंज अलर्ट भी जारी करते हुए लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज राज्य में तेज हवाएं चलेंगी तथा तूफान और तेज गरज के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली के लिए आज गुरुवार को 'येलो' अलर्ट, शुक्रवार के लिए 'ग्रीन' अलर्ट तथा शनिवार और रविवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी करते हुए आज तेज बारिश होने की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा राज्य में बुधवार को हुई जमकर बारिश, आज भी मेहरबान रहेगा मानसून

विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि आज और कल दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जिसके चलते सितंबर माह में होने वाली बारिश का नया रिकॉर्ड बन सकता है। कई दशकों में पहली बार सितंबर माह में इतनी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य में अब तक 1146.4मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है जो पिछले 46 वर्षों में एक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast News Today Live Updates : अगले 3 दिनों तक यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष बारिश पिछले वर्ष की तुलना में दुगुनी हुई है। इस वर्ष सितंबर माह में 390 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो पिछले 77 वर्षों में अधिकतम वर्षा का रिकॉर्ड है। लगातार बारिश के चलते राज्य के मौसम में ठंडक बढ़ेगी। आज राज्य में तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather News Updates Today : मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', तेज गरज के साथ बारिश की चेतावनी