12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi में 2 द‍िन बंद रहेंगे सभी होलसेल मार्केट, जानिए किन रिटेल बाजारों में खुली रहेंगी दुकानें

त्योहार का समय करीब आते ही बाजारों में रौनक भी बढ़ जाती है। लोग खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजारों का रुख करते हैं। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्योहार के मौके पर होलसेल मार्केटों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

2 min read
Google source verification
Delhi Wholesale Markets Will Remain Closed On August 11 And 12 Occasion Of Rakshabandhan

Delhi Wholesale Markets Will Remain Closed On August 11 And 12 Occasion Of Rakshabandhan

रक्षा बंधन के त्योहार के मौके पर आमतौर पर बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्षों से त्योहारों की चमक भी फीकी पड़ गई है, हालांकि अब हालात बदल रहे हैं। लेकिन इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के थोक बाजार आगामी दो दिन बंद रहेंगे। दरअसल इस बार रक्षा बंधन के त्‍योहार को मनाने के तय द‍िन को लेकर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त दोनों द‍िन पड़ रहा है। ऐसे में यही वजह है कि, दोनों की थोक बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली के तमाम व्यापारियों और मार्कि‍ट एसोसिएशन में त्योहार के द‍िन को लेकर भ्रम की स्थिति के चलते 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल के मुताबिक, दिल्ली के 100 से ज्यादा व्यापारी संगठनों ने सीटीआई से संपर्क करके रक्षा बंधन की छुट्टी को लेकर राय मांगी थी, जिसके बाद इनको बंद रखने पर सहमति बनी।

बृजेश ने बताया कि दिल्ली में रक्षा बंधन पर होलसेल बाजारों में छुट्टी रखी जाती है, लेकिन इस बार 2 दिन रक्षा बंधन होने से व्यापारियों ने दोनों ही बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में हर दिन 6 रेप, इस साल के पहले 6 महीने में दर्ज हुए 1,100 से अधिक मामले


गांधी नगर बाजार , कश्मीरी गेट , भागीरथ प्लेस इलेक्ट्रिक मार्कि‍ट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार , नया बाजार , खारी बावली किराना बाजार 11 अगस्त को बंद रहेंगे। हालांकि चांदनी चौक, सदर बाजार में मेन रोड की रिटेल दुकानें खुली रहेंगी।


सीटीआई ने दिल्ली के रिटेल मार्कि‍ट्स के अध्यक्षों से बात जिन रिटेल मार्केट को खुला रखने पर सहमति जताई है। उसके तहत 11 और 12 अगस्त को कमला नगर, कनॉट प्लेस, सरोजनी नगर, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, साउथ एक्स, रोहिणी, पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस, करोल बाग आदि तमाम खेरची बाजार खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें - AAP का BJP पर बड़ा आरोप- दिल्ली MCD में 6000 करोड़ रुपए का हुआ घोटाला